1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी, 3 साल में हाईस्पीड इंटरनेट से जुड़ेंगे सभी गांव

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी, 3 साल में हाईस्पीड इंटरनेट से जुड़ेंगे सभी गांव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2020 11:53 am IST,  Updated : Dec 08, 2020 11:53 am IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया ।

Mobile India Congress- India TV Hindi
Mobile India Congress Image Source : INDIA TV

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया और निवेशकों को भारत में तेजी से बढ़ते दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र में उभरती संभावओं की और उन्हें आकर्षित किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोबाइल तकनीक के इस्तेमाल से विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री ने दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े देश विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुये कहा कि भारत में आज एक अरब से अधिक मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले लोग हैं और भारत इस क्षेत्र में दुनिया का बड़ा केन्द्र बनता जा रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा, भारत में मोबाइल दरें सबसे कम। हमारा देश सबसे तेजी से बढ़ता ऐप बाजार। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत मोबाइल विनिर्माण क्षेत्र के रूप में सबसे पसंदीदा जगह बन रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी गांवों को तीन साल में उच्च-गति की फाइबर ऑप्टिक डेटा कनेक्टिविटी से जोड़ जाएगा मोदी ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि तकनीक का जीवन को बेहतर बनाने के लिये किस प्रकार बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से जीवन से जुड़े विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है। इस कांग्रेस में देश विदेश के सैकड़ों निवेशक और उद्योगपतियों भाग ले रहे हैं। यह दक्षिण एशिया में दूरसंचार सेवा एवं उद्योग का सबसे बड़ा सम्मेलन बताया जा रहा है । इसका आयोजन मोबाइल दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मंच सीओएआई ने दूरसंचार विभाग के साथ मिल कर किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत