1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी के कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मसूद अजहर से लेकर बालाकोट तक दिए सभी सवालों के जवाब

इंडिया टीवी के कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मसूद अजहर से लेकर बालाकोट तक दिए सभी सवालों के जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2019 07:57 pm IST,  Updated : May 04, 2019 07:56 pm IST

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए इंडिया टीवी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता की सवालों के जवाब दिए। इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता से जुड़े कई सवाल पूछे और प्रधानमंत्री मोदी ने रजत शर्मा के सवालों के बहुत सहज तरीके से जवाब दिए

PM Modi it India TV Conclave - India TV Hindi
PM Modi it India TV Conclave 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया टीवी के कार्यक्रम में शिरकत की। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए इंडिया टीवी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता की सवालों के जवाब दिए। इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता से जुड़े कई सवाल पूछे और प्रधानमंत्री मोदी ने रजत शर्मा के सवालों के बहुत सहज तरीके से जवाब दिए।

पाकिस्तान से विंग कमांडर अभिनंदन की शीघ्र वापसी कैसे संभव हो पायी? मसूद अजहर के मामले में भारत को सफलता कैसे मिली? नवाज शरीफ प्रधानमंत्री रहते पाकिस्तान की अचानक यात्रा का कार्यक्रम कैसे बना? इस तरह से कई रोचक और कठिन सवालों पर प्रधानमंत्री मोदी ने सहजता से जवाब दिए। इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से इनके अलावा और भी कई सवाल पूछे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबतक जितने भी इंटरव्यू दिए हैं, यह इंटरव्यू उन सभी से अलग और रोचक है, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के साथ प्रधानमंत्री मोदी का यह पूरा इंटरव्यू शनिवार रात 8 बजे इंडिया टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत