1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

PM मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 30, 2016 11:53 am IST,  Updated : Jan 30, 2016 01:00 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

modi- India TV Hindi
modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हमारे प्यारे बापू की पुण्य तिथि पर उनका अभिनंदन।" मोदी ने देश के लिए शहीद हुए देशभक्तों को भी याद किया और उन्हें सम्मान देने के लिए लोगों से आग्रह किया। मोदी ने कहा, "देश के लिए शहीद हुए सभी देशभक्तों को याद कर रहा हूं। उनके बलिदान हमेशा याद किए जाएंगे।" उन्होंने कहा, "आइए, देश के इन महान सपूतों की याद में सभी मिलकर आज सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण करें।"

'कस्तूरबा स्मारिका केंद्र' का उद्घाटन

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू 'कस्तूरबा स्मारिका केंद्र' का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम राजघाट के पास पार्किंग स्थल पर किया जाएगा। इस स्मारिका में ऐसी वस्तुओं को देखा जा सकता है जिससे महात्मा गांधी के जीवन को और करीब से समझा जा सकता है। यही नहीं राजघाट समाधि के मुख्य द्वार और प्रैस गेट के पास सेक्योरिटी कंट्रोल रूम का उद्घाटन भी आज ही के दिन किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के ही दिन उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे पर आधारित पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम को विवाद शुरू हो गया है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने इस कार्यक्रम के सरकारी परिसर के इस्तेमाल का विरोध किया है। हालांकि गोवा सरकार ने विमोचन के लिए अपने परिसरों के इस्तेमाल की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी शाम की प्रार्थना में जा रहे थे जिस दौरान नाथूराम गोडसे ने अपनी पिस्टल से तीन गोलियां उनके सीने में उतार दी थीं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत