नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया के प्रति जो लगाव है वो जगजाहिर है। लेकिन पीएम मोदी अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट भी खुद ही हैंडल करते हैं। यह जानकारी पीएमओ ने सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत दायर एक याचिका के जवाब में दी है।
हाल ही में इस संबंध में एक आरटीआई फाइल की गई थी और इसका जवाब अब दिया गया है। जवाब में बताया गया है कि @PMOIndia नाम से बने हैंडल को प्रधानमंत्री का ऑफिस मैनेज करता है लेकिन @narendramodi नाम से बने अकाउंट को खुद पीएम मोदी मैनेज करते हैं।
एक अन्य RTI के जवाब में जानकारी दी गई है कि नरेन्द्र मोदी ने ऑफिस से कोई स्मार्टफोन नहीं लिया है। हालांकि वे iphone का यूज करते हैं। यह iphone या तो उन्होंने खरीदा या उन्हें गिफ्ट किया गया है।
बता दे कि प्रधानमंत्री के फेसबुक अकाउंट पर 3.14 करोड़ लाइक्स है और ट्विटर अकाउंट पर 1.68 करोड़ फॉलोअर्स हैं।