1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने खींचे अक्षय कुमार के बेटे आरव के कान!

PM मोदी ने खींचे अक्षय कुमार के बेटे आरव के कान!

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 06, 2016 10:59 pm IST,  Updated : Feb 06, 2016 11:00 pm IST

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार को उस समय पिता के तौर पर गर्व की अनुभूति हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे आरव को अच्छा बच्चा कहा। 48 वर्षीय अक्षय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

modi- India TV Hindi
modi

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार को उस समय पिता के तौर पर गर्व की अनुभूति हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे आरव को अच्छा बच्चा कहा।

48 वर्षीय अक्षय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आरव की एक तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने लिखा, ‘एक पिता के जीवन में गौरवपूर्ण क्षण होता है जब प्रधानमंत्री दुलार से आपके बेटे के कान खींचें और उसे अच्छा बच्चा कहें।’

अक्षय की पत्नी ट्विकल खन्ना ने इस तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब वाकई एक तस्वीर हजारों शब्द बयां करती हो। बड़ा क्षण।’

बता दें कि यह तस्वीर विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान खींची गयी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत