1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने फोन पर दी पीवी सिंधू को बधाई, राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- भारत को गौरवान्वित किया

PM मोदी ने फोन पर दी पीवी सिंधू को बधाई, राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- भारत को गौरवान्वित किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2021 06:31 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 08:57 pm IST

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्होंने बधाई दी।

पीवी सिंधू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई- India TV Hindi
पीवी सिंधू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्होंने बधाई दी। राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "पीवी सिंधु दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता का एक नया पैमाना स्थापित किया है। भारत को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।"

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "पीवी सिंधु के शानदार प्रदर्शन से हम सभी उत्साहित हैं। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे उत्कृष्ट ओलंपियनों में से एक हैं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधू से फोन पर भी बात की और उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में बताया कि प्रधानमंत्री ने फोन पर सिंधू से बात की और उन्हें बधाई दी। पीएमओ ने कहा, ‘‘शानदार खेल का प्रदर्शन पीवी सिंधू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधू से बात की और उन्हें तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।’’ 

बता दें कि सिंधु का ओलंपिक में यह लगातार दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर सनसनी मचाई थी। रविवार को सिंधु ने ब्रांज मेडल मुकाबले में चीन की शटलर हे बिंगजिआओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराया है।

इसके साथ ही सिंधु ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी और इकलौती महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले पहलवान सुशील कुमार ने सिल्वर और ब्रांज मेडल जीता था। बता दें, सेमीफाइनल में पीवी सिंधु को दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताई जू-यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

सिंधु के ब्रांज मेडल जीतने के साथ ही भारत की झोली में तीसरा मेडल (दो जीत लिए हैं और एक मिलना तय हो गया है) आ गया है। इससे पहले वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोला था। वहीं, महिला बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही अपने नाम एक पदक पक्का कर चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।