1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद कहा

पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 03:50 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया है।

PM Modi thanks Israel PM Benjamin Netanyahu and its people for Independence Day wishes- India TV Hindi
PM Modi thanks Israel PM Benjamin Netanyahu and its people for Independence Day wishes Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए मेरे प्रिय मित्र नेतन्याहू और  इजराइल के अद्भुत लोगों का शुक्रिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के प्रति इजरायलप्रेम का विशेष स्नेह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भारत को इजरायल के साथ अपने मजबूत संबंधों पर गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से तिरंगा फहराकर सातवीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से चीन और पाकिस्‍तान के विस्‍तारवाद तथा आतंकवाद पर जोरदार प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने चीन और पाकिस्‍तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद हो या विस्तारवाद भारत आज डटकर मुकाबला कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, "LoC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आँख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है। भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है।"

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण एशिया में दुनिया की एक चौथाई जनसंख्या रहती है। हम सहयोग और सहभागिता से इतनी बड़ी जनसंख्या के विकास और समृद्धि की अनगिनत संभावनाएं पैदा कर सकते हैं। इस क्षेत्र के देशों के सभी नेताओं की इस विशाल जन समूह के विकास और प्रगति की ओर एक अहम जिम्मेदारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत