1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी भारत-चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

पीएम मोदी भारत-चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2017 11:25 pm IST,  Updated : Oct 18, 2017 11:25 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी कल बॉर्डर पर जाएंगे। जानकारों के मुताबिक मोदी कल दीवाली मनाने के लिए इंडो चाइना बॉर्डर पर जवानों के बीच पहुंचेंगे।

PM modi- India TV Hindi
PM modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी कल बॉर्डर पर जाएंगे। जानकारों के मुताबिक मोदी कल दीवाली मनाने के लिए इंडो चाइना बॉर्डर पर जवानों के बीच पहुंचेंगे। इसका आधिकारी ऐलान कल किया जाएगा कि इंडो चाइना बॉर्डर के किस पोस्ट पर पीएम जाएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की ऑफिशियल जानकारी कल सुबह पीएमओ ट्वीटर पर देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में उन्होंने अपनी दिवाली सियाचिन में सेना के जवानों के साथ मनाई थी। 2015 में डोगराई वार मेमोरियल पर उन्होंने जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया था। पिछले साल (2016) प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत