1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को डिजिटल भुगतान के लिए 'ई-रुपी' की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को डिजिटल भुगतान के लिए 'ई-रुपी' की शुरुआत करेंगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2021 11:53 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 11:53 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डिजिटल भुगतान समाधान 'ई-रुपी' की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकार दी।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को डिजिटल भुगतान के लिए 'ई-रुपी' की शुरुआत करेंगे- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को डिजिटल भुगतान के लिए 'ई-रुपी' की शुरुआत करेंगे Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डिजिटल भुगतान समाधान 'ई-रुपी' की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकार दी। मोदी द्वारा सदैव डिजिटल पहल को बढ़ावा देने को रेखांकित करते हुए पीएमओ ने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान इच्छित लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं ताकि सरकार और लाभार्थी के बीच सीमित संपर्क बिंदु रहें। इसने कहा कि 'इलेक्ट्रॉनिक वाउचर' की अवधारणा सुशासन के इस दृष्टिकोण को आगे ले जाएगी। पीएमओ ने एक बयान में कहा कि 'ई-रुपी' डिजिटल भुगतान के लिए कैशलेस और संपर्क रहित माध्यम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत