1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2020 08:22 am IST,  Updated : Oct 17, 2020 10:56 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की बधाई दी है। उन्होंने देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

PM Modi, Navratri- India TV Hindi
पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की बधाई दी है। उन्होंने देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- 'नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी!'।

आपको बता दें कि 10 दिवसीय शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। वहीं नवरात्रि के त्योहार का समापन 25 अक्टूबर को होगा। पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री को नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रणाम। उनकी कृपा से हमारी धरा सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध रहे। उनके आशीर्वाद से हमें गरीबों और वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति मिले।’’

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत