1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी PM मोदी की मोम की मूर्ति

मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी PM मोदी की मोम की मूर्ति

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2016 07:21 pm IST,  Updated : Mar 16, 2016 08:21 pm IST

नई दिल्ली: अगले महीने लंदन, सिंगापुर, हांगकांग और बैंकॉक के मैडम तुसाद संग्रहालयों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मोम की मूर्ति लगायी जाएगी। विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय ने आज इसकी घोषणा की। संग्रहालय में विश्व के

modi- India TV Hindi
modi

नई दिल्ली: अगले महीने लंदन, सिंगापुर, हांगकांग और बैंकॉक के मैडम तुसाद संग्रहालयों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मोम की मूर्ति लगायी जाएगी। विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय ने आज इसकी घोषणा की। संग्रहालय में विश्व के कई प्रसिद्ध नेताओं की मूर्तियां लगी हैं। संग्रहालय ने मोदी को विश्व राजनीति की एक बेहद महत्वपूर्ण हस्ती बताते हुए कहा कि इस साल की शुरूआत में संग्रहालय के कलाकार एवं विशेषज्ञ भारतीय प्रधानमंत्री के नई दिल्ली स्थित घर पर उनसे मिले थे।

मोदी ने संग्रहालय को भेजे एक बयान में कहा, मैडम तुसाद ने दुनिया भर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की मूर्तियां बनायी हैं- मैं उनके साथ वहां होने के लिए खुद को कैसे योग्य समझूं? लेकिन जब मुझे बताया गया कि आपका फैसला जनता की राय एवं भावनाओं से उपजा है तो मैं सहज हो गया।

pm modi
pm modi

उन्होंने कहा, बैठक के दौरान मैंने टीम को ध्यान से देखा और उसके समर्पण, पेशेवराना अंदाज और कौशल से काफी प्रभावित हुआ। मैं मैडम तुसाद तीन या चार बार गया हूं और मुझे विभिन्न गणमान्य लोगों की मूर्तियों के साथ तस्वीरें खिंचवाने का सौभाग्य मिला। यूरोप और एशिया के इन सभी संग्रहालयों में मोदी की मूर्तियां उनके प्रसिद्ध कुर्ते और जैकेट से सजी होंगी और वे नमस्ते की मुद्रा में खड़े होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत