1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने बीजापुर में ई-रिक्शा चलानेवाली विधवा सविता साहू का जिक्र किया

पीएम मोदी ने बीजापुर में ई-रिक्शा चलानेवाली विधवा सविता साहू का जिक्र किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2018 07:09 pm IST,  Updated : Apr 14, 2018 07:17 pm IST

शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आयुष्मान भारत योजना के लॉन्चिंग के अवसर पर पीएम मोदी कहा कि उनकी सरकार पिछड़े क्षेत्रों का विकास कर उसे मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है।

PM Narendra Modi Bijapur recalls e-rickshaw ride with Savita Sahu, a victim of Naxal violence- India TV Hindi
PM Narendra Modi Bijapur recalls e-rickshaw ride with Savita Sahu, a victim of Naxal violence Image Source : PTI

बीजापुर: शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आयुष्मान भारत योजना के लॉन्चिंग के अवसर पर पीएम मोदी कहा कि उनकी सरकार पिछड़े क्षेत्रों का विकास कर उसे मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। इसी दौरान पीएम ने नक्सल हमले में अपने पति को खो चुकी एक महिला के ई-रिश्शे पर सवारी का जिक्र किया और कहा कि अपने पति को खोने के बाद भी सविता साहु ने सशक्तिकरण का रास्ता चुना। और आज वो सम्मान से भरा हुआ जीवन जी रही हैं। 

पीएम मोदी ने कहा-आज मुझे सविता साहु जी के ई-रिक्शा पर सवारी का अवसर भी मिला। सविता जी के बारे में मुझे बताया गया कि उन्होंने नक्सली - माओवादी हिंसा में अपने पति को खो दिया था। इसके बाद उन्होंने सशक्तिकरण का रास्ता चुना, सरकार ने भी उनकी मदद की और अब वो एक सम्मान से भरा हुआ जीवन जी रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत