1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी और ट्रंप: 8 महीने और 5वीं मुलाकात, दिल्ली में होगी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

पीएम मोदी और ट्रंप: 8 महीने और 5वीं मुलाकात, दिल्ली में होगी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 04:52 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे रहे हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 24 फरवरी को दोपहर के समय अहमदाबाद पहुंचेगा।

Modi Trump- India TV Hindi
PM Modi & Donald Trump Image Source : FILE

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे रहे हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 24 फरवरी को दोपहर के समय अहमदाबाद पहुंचेगा। MEA के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की पहली भारत यात्रा होगी। 8 महीनों में पीएम मोदी के साथ यह उनकी 5 वीं मुलाकात होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के तीन चरण हैं- अहमदाबाद-आगरा- दिल्ली।

उन्होंने बताया, "अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प दोपहर के आसपास अहमदाबाद पहुंचेंगे, वहाँ से वे 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मोटेरा स्टेडियम जायेंगे। यह नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में पहला कार्यक्रम होगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। हम उम्मीद करते हैं कि एयरपोर्ट से स्टेडियम के रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उमड़ेंगे। अहमदाबाद से ट्रंप आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।"

रवीश कुमार ने बताया कि दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी राजघाट पर महात्मा गांधी को सम्मान देंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। भारत और अमेरिकी के बीच ट्रेड डील के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम एक समझ तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं। हम एक सौदे में जल्दबाज़ी नहीं करना चाहेंगे क्योंकि इसमें शामिल मुद्दे जटिल हैं। हम एक कृत्रिम समय सीमा नहीं बनाना चाहते हैं। हमारे लिए लोगों का हित सर्वोपरि है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत