1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी का इजरायल दौरा: तेल अवीव एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर किया स्वागत

पीएम मोदी का इजरायल दौरा: तेल अवीव एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर किया स्वागत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2017 06:43 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 08:32 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल पहुंचने पर तेल अवीव एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

modi, israel- India TV Hindi
Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल पहुंचने पर तेल अवीव एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी के लिए एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाए गए। प्रधानमंत्री तीन दिनों के दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। 

पीएम मोदी पिछले 70 साल में इजरायल जानेवाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। शानदार स्वागत पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने दोस्त नेतन्याहू का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने यहां आने का  न्योता दिया और इतना गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी छह जुलाई तक इस्राइल में रूकेंगे। वहीं से प्रधानमंत्री जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी के हैम्बर्ग रवाना होंगे। इस्राइल में मोदी राष्ट्रपति रूवेन रूवी रिवलिन से मिलेंगे। वह दोनों देशों के सीईओ और भारतीय समुदाय को भी सम्बोधित करेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत