1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लगातार 2 दिन पीएम मोदी ने की लंबी 'गोपनीय' बैठकें, अमित शाह भी थे मौजूद

लगातार 2 दिन पीएम मोदी ने की लंबी 'गोपनीय' बैठकें, अमित शाह भी थे मौजूद

 Published : Jul 05, 2021 09:48 am IST,  Updated : Jul 05, 2021 09:48 am IST

सूत्रों ने बताया कि ये बैठकें काफी लंबी चलीं। रविवार शाम वाली बैठक शाम को करीब पांच बजे शुरू हई और देर रात 11 बजे चक चलती रही। 

PM Narendra modi secret meeting with amit shah for two days लगातार 2 दिन पीएम मोदी ने की लंबी 'गोपनी- India TV Hindi
लगातार 2 दिन पीएम मोदी ने की लंबी 'गोपनीय' बैठकें, अमित शाह भी थे मौजूद Image Source : PTI

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दो दिनों से गोपनीय बैठकें कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लगातार 2 दिन पीएम मोदी ने 'लंबी 'गोपनीय' बैठकें की हैं। रविवार की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और BJP संगठन मंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे। ये बैठकें प्रधानमंत्री आवास पर हुई हैं।

सूत्रों ने बताया कि ये बैठकें काफी लंबी चलीं। रविवार शाम वाली बैठक शाम को करीब पांच बजे शुरू हई और देर रात 11 बजे चक चलती रही। इसी तरह परसों भी शाम पांच बजे से लेकर रात 12 बजे तक बैठक चली थी। ये बैठकें बेहद बेहद गोपनीयता बरतते हुए की गईं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत