1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इसी हफ्ते होगा मोदी मंत्रिमंडल विस्तार! जानिए पीएम मोदी की गोपनीय मीटिंग में क्या हुआ

इसी हफ्ते होगा मोदी मंत्रिमंडल विस्तार! जानिए पीएम मोदी की गोपनीय मीटिंग में क्या हुआ

 Published : Jul 05, 2021 11:30 am IST,  Updated : Jul 06, 2021 07:55 pm IST

सूत्रों ने इंडिया टीवी को बताया कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार अगले दिन में हो सकता है। सूत्रों का दावा है कि इस हफ्ते मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार तय है, ज्यादा संभावनाए हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार 7 से 11 तारीख के बीच हो।

PM Narendra Modi secret meetings over cabinet expansion with Amit Shah इसी हफ्ते होगा मोदी मंत्रिमंड- India TV Hindi
इसी हफ्ते होगा मोदी मंत्रिमंडल विस्तार! जानिए पीएम मोदी की गोपनीय मीटिंग में क्या हुआ Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो दिन कैबिनेट विस्तार को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ लंबी बैठकें की हैं। सूत्रों ने ये जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ये बैठकें बेहद गोपनीय रहीं। रविवार वाली बैठक शाम को करीब पांच बजे शुरू हई और देर रात 11 बजे चक चलती रही। इसी तरह परसों भी शाम पांच बजे से लेकर रात 12 बजे तक बैठक चली थी। ये बैठकें बेहद बेहद गोपनीयता बरतते हुए की गईं। कहा जा रहा है कि इसी हफ्ते मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

सूत्रों ने इंडिया टीवी को बताया कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार अगले दिन में हो सकता है। सूत्रों का दावा है कि इस हफ्ते मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार तय है, ज्यादा संभावनाए हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार 7 से 11 तारीख के बीच हो। इस मंत्रिमंडल को लेकर ही पीएम मोदी ने ये बैठकें की हैं। इसमें संगठन की भी राय भी ली गई।  इस बैठक में सासंदों के प्रदर्शन भी अलग-अलग चर्चा हुई है। चुनावी राज्यों पर भी चर्चा हुई है। Caste Equation पर भी चर्चा हुई है।

किस-किस को मिलेगा इनाम

 कई सारे ऐसे नाम हैं, जिनके बारे में काफी पहले से कहा जा रहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, बिहार में जेडीयू, महाराष्ट्र, कर्नाटक को लेकर भी होम वर्क लगभग हो गया है। कल जेपी नड्डा भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। हो सकता है कि उनके दिल्ली पहुंचने के बाद एक और मीटिंग मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत