1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UNSC में जीत के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र को पहली बार संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 17 जुलाई को देंगे भाषण

UNSC में जीत के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र को पहली बार संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 17 जुलाई को देंगे भाषण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2020 08:40 am IST,  Updated : Jul 15, 2020 08:40 am IST

संयुक्त राष्ट्र संघ की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने जा रहे हैं।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source : FILE

संयुक्त राष्ट्र संघ की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में आयोजित इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 17 जुलाई को वर्चुअली अपना भाषण देंगे। बता दें कि UNSC में अस्थाई सदस्यता की जीत के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला भाषण होगा। यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पिछले साल सितंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया था। तब उन्‍होंने इंटरनैशनल कम्‍युनिटी से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।

दो साल के लिए स्थाई सदस्य बना है भारत 

हाल ही में हुए भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्‍थायी सदस्‍य चुना गया था। उसे 192 में से 184 वोट हासिल हुए थे। भारत का पिछला कार्यकाल 1 जनवरी, 2021 को खत्‍म हो गया था। सुरक्षा परिषद में पांच स्‍थायी सदस्‍य हैं- अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, रूस, चीन। इसके अलावा 10 अस्‍थायी सदस्‍य होते हैं। आधे हर साल दो साल के लिए चुने जाते हैं। भारत इससे पहले भी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्‍य रहा है। 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-12 भी में भारत UNSC का अस्‍थायी सदस्‍य चुना गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत