1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी रामलीला मैदान में अस्थाई पीएमओ से 2 दिन काम करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी रामलीला मैदान में अस्थाई पीएमओ से 2 दिन काम करेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Jan 10, 2019 07:25 am IST,  Updated : Jan 10, 2019 07:25 am IST

अस्थाई कार्यालय में पीएमओ के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि एक अन्य अस्थाई कार्यालय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए बनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी रामलीला मैदान में अस्थाई पीएमओ से 2 दिन काम करेंगे- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी रामलीला मैदान में अस्थाई पीएमओ से 2 दिन काम करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों तक रामलीला मैदान में बनाए गए अस्थाई प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से काम करेंगे। रामलीला मैदान में 11-12 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री रामलीला मैदान में होंगे।

Related Stories

भाजपा के दिल्ली सह-प्रभारी तरुण चुघ ने कहा, "प्रधानमंत्री दोनों दिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मौजूद होंगे, इसलिए बैठक स्थल पर अस्थाई पीएमओ बनाया जा रहा है, जहां वह अपने दैनिक कार्य पूरा कर सकते हैं।"

अस्थाई कार्यालय में पीएमओ के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि एक अन्य अस्थाई कार्यालय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए बनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा, "पूरे इलाके में वाई-फाई की कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। यही नहीं, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्य मंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की अलग-अलग बैठकें होंगी।"

चुग के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, पी. मुरलीधर राव, दिल्ली प्रदेश भाजपा महासचिव राजेश भाटिया, कुलजीत सिंह चहल और रवींद्र गुप्ता ने बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधि, नेता, प्रतिनिधिमंडल और करीब 12,000 पदाधिकारी शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत