1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गजेंद्र चौहान ने FTII अध्यक्ष पद संभाला, 40 प्रदर्शनकारी हिरासत में

गजेंद्र चौहान ने FTII अध्यक्ष पद संभाला, 40 प्रदर्शनकारी हिरासत में

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2016 01:50 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 02:48 pm IST

FTII के छात्रों के मुखर विरोध प्रदर्शनों और बेहद नाटकीय दृश्यों के बीच टीवी अभिनेता और भाजपा सदस्य गजेंद्र चौहान ने आज इस प्रतिष्ठित संस्थान के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया।

ftii police- India TV Hindi
ftii police

पुणे: FTII के छात्रों के मुखर विरोध प्रदर्शनों और बेहद नाटकीय दृश्यों के बीच टीवी अभिनेता और भाजपा सदस्य गजेंद्र चौहान ने आज इस प्रतिष्ठित संस्थान के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वहीं पुलिस ने चौहान को राजनीतिक आधार पर नियुक्त व्यक्ति बताने वाले लगभग 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। एफटीआईआई प्रशासन ने कहा कि चौहान ने आधिकारिक तौर पर संस्थान का अध्यक्ष पद संभाल लिया है।

इससे पहले ड्रम बजाकर और गजेंद्र चौहान वापस जाओ के नारों वाली तख्तियां दिखाकर विरोध जता रहे लगभग 40 छात्र प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उस समय तक चौहान भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के पास होटल के कमरे में ही रहे।

परिसर में पहुंचने से पहले जब चौहान से उनकी नियुक्ति के खिलाफ जारी छात्रों के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम काम करने आए हैं। हमारा एक एजेंडा है और हम अपना काम करेंगे।

एफटीआईआई छात्र संघ के सदस्यों ने पिछले साल शुरू की गई हड़ताल को 139 दिन बाद वापस ले लिया था। उनका आरोप था कि चौहान का कद संस्थान की अध्यक्षता लायक नहीं है।

पुलिस द्वारा कल जारी चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए छात्र संघ के सदस्य आज सुबह संस्थान के मुख्य द्वारा पर एकत्र हो गए थे। पुलिस ने चेतावनी देते हुए छात्रों से कहा था कि वे चौहान के इस परिसर में प्रवेश के समय शांति बनाकर रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत