1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस के हत्‍थे चढ़ा हाईटेक ठग, एटीएम कार्ड की क्‍लोनिंग कर साफ कर देता था अकाउंट

पुलिस के हत्‍थे चढ़ा हाईटेक ठग, एटीएम कार्ड की क्‍लोनिंग कर साफ कर देता था अकाउंट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2019 02:40 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 02:40 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 30 साल के एक व्यक्ति को लोगों के एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग करके एटीएम मशीन से कई लाख रुपये निकालने और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

ATM fraud- India TV Hindi
ATM fraud

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 30 साल के एक व्यक्ति को लोगों के एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग करके एटीएम मशीन से कई लाख रुपये निकालने और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर काम करते हुए ठाणे पुलिस की केंद्रीय अपराध इकाई ने जाल बिछाकर शाहबाज मोहम्मद आरिफ खत्री उर्फ रेहान अली खान को मंगलवार को ठाणे रेलवे स्टेशन के निकट गिरफ्तार किया। 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के पास से क्लोन किए हुए कई डेबिट/क्रेडिट कार्ड, फर्जी आधार और पैन कार्ड मिले हैं। इन सभी दस्तावेज पर नाम तो अलग-अलग हैं लेकिन तस्वीर एक ही है। वहीं उसके पास से अत्याधुनिक मोबाइल फोन और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया गया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत