1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस-वकीलों का झगड़ा खत्म होने की राह पर नहीं, अब बार काउंसिल ने दिखाया तल्ख तेवर

पुलिस-वकीलों का झगड़ा खत्म होने की राह पर नहीं, अब बार काउंसिल ने दिखाया तल्ख तेवर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2019 01:38 pm IST,  Updated : Nov 06, 2019 01:41 pm IST

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील मनन मिश्रा ने दिल्ली पुलिस कर्मियों के विरोध प्रदर्शन को गैर कानूनी बताया है

Manan Mishra Statement on Police Lawyers Clash- India TV Hindi
Manan Mishra Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस और दिल्ली के वकीलों का झगड़ा खत्म होने की राह पर नजर नहीं आ रहा है, मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन के खत्म होने के बाद अब देश में वकीलों के संगठन बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने तल्ख तेवर अपनाने शुरू कर दिए हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील मनन मिश्रा ने दिल्ली पुलिस कर्मियों के विरोध प्रदर्शन को गैर कानूनी बताया है। मनन मिश्रा ने कहा कि पुलिस कर्मी जिस ढंग से आंदोलन कर रहे थे वह गैर कानूनी है। 

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने यह भी बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस वालों के पक्ष को ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है जबकि वकीलों के पक्ष को दबाया जा रहा है। मनन मिश्रा ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है। मनन मिश्रा ने यह भी कहा कि उनका संगठन दोषी वकीलों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा। 

इधर वकीलों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प के मामले की वजह से वकीलों की हड़ताल जारी है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली की अधिकतर निचली अदालतों में वकीलों की हड़ताल चल रही है और दैनिक कामकाज ठप्प पड़ा हुआ है। वकील दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। साकेत कोर्ट में तो वकीलों ने कोर्ट के गेट बंद करके आम जनता को अंदर आने से रोक दिया है। रोहिणी कोर्ट में भी वकील हड़ताल कर रहे हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत