नई दिल्ली: कानपुर में पुलिस को मुस्तैद और मजबूत बनाने के लिए पुलिस लाइन में रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां यूपी पुलिस कर्मियों की पोल खुल गई। पुलिसकर्मी ना तो ठीक से बंदूक पकड़ पाए और निशाना लगाने में भी नाकाम रहे।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में उन पुलिस वालों का टेस्ट हुआ जो सालों से पुलिस महकमें से जुड़े थे। लेकिन जब बंदूक चलाने की बारी आई। तो ठांय ठांय फिस्स साबित हुए।