1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में Coronavirus से एक पुलिसकर्मी की मौत, पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बच्चे

हैदराबाद में Coronavirus से एक पुलिसकर्मी की मौत, पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बच्चे

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2020 07:07 pm IST,  Updated : May 21, 2020 07:07 pm IST

हैदराबाद में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात 37 वर्षीय एक पुलिसकर्मी की यहां एक अस्पताल में मौत हो गयी।

हैदराबाद में Coronavirus से एक पुलिसकर्मी की मौत- India TV Hindi
हैदराबाद में Coronavirus से एक पुलिसकर्मी की मौत Image Source : PTI

हैदराबाद: हैदराबाद में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात 37 वर्षीय एक पुलिसकर्मी की यहां एक अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय कांस्टेबल का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, 13 मई को जांच में उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद सरकारी गांधी अस्पताल में ले जाया गया।

बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने इन पुलिसकर्मी की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की कल रात गांधी अस्पताल में कोरोना वायरस से मौत हो गयी। शोक संतप्त पिरवार को मेरी हार्दिक संवेदना।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ सरकार और तेलंगाना पुलिस दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।’’ राज्य में अबतक पांच पुलिसकर्मी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।