1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पोलियो की '2 बूंद' 17 जनवरी को नहीं मिलेगी, सरकार ने टाला वैक्सीनेशन

पोलियो की '2 बूंद' 17 जनवरी को नहीं मिलेगी, सरकार ने टाला वैक्सीनेशन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2021 11:20 am IST,  Updated : Jan 13, 2021 01:27 pm IST

कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान देशभर में 16 जनवरी से शुरू होना है वहीं इसका असर अब देश में चल रहे अन्य अभियानों पर पड़ता दिख रहा है।

पोलियो की '2 बूंद' 17 जनवरी को नहीं मिलेगी, सरकार ने टाला वैक्सीनेशन- India TV Hindi
पोलियो की '2 बूंद' 17 जनवरी को नहीं मिलेगी, सरकार ने टाला वैक्सीनेशन Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान देशभर में 16 जनवरी से शुरू होना है वहीं इसका असर अब देश में चल रहे अन्य अभियानों पर पड़ता दिख रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस को अब आगे बढ़ा दिया गया है। पोलिया टीकाकरण दिवस को आगे बढ़ाने की जानकारी बुधवरा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

पढ़ें:- Covishield के बाद अब शुरू हुई Covaxin की सप्लाई, हैदराबाद से दिल्ली पहुंची भारत बायोटेक की 'देसी वैक्सीन'

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण फिलहाल इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द किया जाता है। आपको बता दें कि देश में बड़े स्तर पर पोलियो ड्रॉप का अभियान चलाया जाता है। हर साल लाखों की संख्या में बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चलाता है, लेकिन अब कोरोना वैक्सीनेशन के कारण इसे कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है। अब ये अभियान कब होगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

17 जनवरी से होनेवाली थी शुरुआत

इस अभियान के तहत, पांच वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) की शुरुआत देशभर में 17 जनवरी से होने वाली थी। इसे आम तौर पर पल्स पोलियो टीकाकरण (पीपीआई) कार्यक्रम के नाम से जाना जाता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को नौ जनवरी को भेजे गए एक पत्र में उन्हें पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी दी। सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख सचिव को भेजे गए इस पत्र में कहा गया, ‘‘अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण 17 जनवरी 2021 से शुरू हो रहे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।’’ केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने आठ जनवरी को कहा था कि 17 जनवरी से देश में पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। हर्षवर्धन ने कहा था, ''हमने 17 जनवरी से तीन दिवसीय राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। यह दो या तीन चलेगा।'' 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ हुई मीटिंग में कोरोना वैक्सीनेशन पर चर्चा की थी। पीएम मोदी ने राज्यों से कहा था कि कोरोना वैक्सीनेशन का काम दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा, लेकिन इसके साथ अन्य वैक्सीनेशन का काम भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जिन अभियानों को चलाया जाता रहा है, वो चलते रहेंगे और साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी चलेगा। पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान का इनपर असर नहीं होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत