1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF की मीटिंग में महिला जवानों के सामने चला दी पोर्न क्लिप

BSF की मीटिंग में महिला जवानों के सामने चला दी पोर्न क्लिप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2017 08:39 am IST,  Updated : Jun 13, 2017 08:39 am IST

यह क्लिप करीब एक मिनट तक चलती रही। इस पूरी घटना के बाद BSF में खलबली मच गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता DIG आरएस कटारिया ने कहा कि यह एक बड़ी गलती थी जिसके कारण पोर्न क्लिप चल गई। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

BSF-Porn- India TV Hindi
BSF-Porn

नई दिल्ली: पंजाब के फिरोजपुर में BSF की मी‌टिंग के दौरान उस समय सनसनी मच गई जब महिला जवानों के सामने करीब डेढ़ मिनट तक पोर्न फिल्म का प्रसारण हो गया। हुआ यूं कि मी‌टिंग में जिस लैपटॉप पर डॉक्यूमेंट्री चलनी थी उस पर पोर्न क्लिप चल गई और वो पोर्न क्लिप करीब डेढ़ मिनट तक चलती रही। सूत्रों के मुताबकि बीएसएफ की 77 बटालियन को ट्रेनिंग पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जानी थी। जिस हॉल में यह कार्यक्रम चल रहा था वहां दर्जन भर महिलाकर्मी और 20 पुरुष मौजूद थे। प्रजेंटेशन दिखाने के लिए जैसे ही डिप्टी कमांडेंट का लेपटॉप प्रोजेक्टर से कनेक्ट किया गया, तभी गलती से एक पोर्न क्लिप शुरू हो गई।

यह क्लिप करीब एक मिनट तक चलती रही। इस पूरी घटना के बाद BSF में खलबली मच गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता  DIG आरएस कटारिया ने कहा कि यह एक बड़ी गलती थी जिसके कारण पोर्न क्लिप चल गई। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह पोर्न क्लिप चल जाने के मामले इससे पहले भी सामने आ चुके हैं। बता दें कि इसी साल अप्रैल माह में दिल्ली के व्यस्ततम राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पोर्न क्लिप चल गई थी। मेट्रो स्टेशन पर लगाई गई एक स्क्रीन पर अचानक पोर्न क्लिप चलने लग गई थी। इस नजारे को कई लोगों ने अपने स्मार्टफोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर इसे खूब साझा किया जा गया था। यह घटना 9 अप्रैल को हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत