1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना के 16 जिलों में भारी वर्षा की संभावना: मौसम विभाग

तेलंगाना के 16 जिलों में भारी वर्षा की संभावना: मौसम विभाग

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 19, 2018 07:47 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 07:47 pm IST

मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि 21 से 24 अगस्त के दौरान राज्य में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

तेलंगाना के 16 जिलों...- India TV Hindi
तेलंगाना के 16 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

हैदराबाद: तेलंगाना के ऊपर सक्रिय दक्षिणपश्चिम मानसून से आज और कल राज्य के कई जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। यह बात क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने कही है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि 21 से 24 अगस्त के दौरान राज्य में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया, ‘‘19 और 20 अगस्त को 16 जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।’’

इसमें कहा गया कि कल महबुबाबाद जिले में छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई थी जबकि वारंगल ग्रामीण, खम्मम और कोठागुडेम जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत