1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2020 11:34 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 11:50 am IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अभी-भी वेटिंलेटर सपोर्ट पर हैं हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर- India TV Hindi
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर Image Source : FILE

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अभी-भी वेटिंलेटर सपोर्ट पर हैं हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उनके फेफड़े में संक्रमण है और दिल्ली स्थित सेना के आर एंड आर अस्पताल में भर्ती हैं। प्रणब मुखर्जी के ब्रेन का ऑपरेशन हुआ है जिसके बाद से वे आईसीयू हैं। वे कोरोना से भी संक्रमित हुए हैं। 

दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि विशेषज्ञों का एक दल पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है। आर अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि उनकी हालत haemodynamically (रक्त प्रवाह के स्तर पर) स्थिर बनी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत