1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रशांत भूषण ने ट्वीट के लिए सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने से इनकार किया

प्रशांत भूषण ने ट्वीट के लिए सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने से इनकार किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2020 02:32 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 02:58 pm IST

प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में अपने दो ट्वीट के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया और कहा कि वह उनका विचार था और वह उस पर कायम हैं।

प्रशांत भूषण ने ट्वीट के लिए सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने से इनकार किया- India TV Hindi
प्रशांत भूषण ने ट्वीट के लिए सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने से इनकार किया Image Source : FILE

नई दिल्ली: प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में अपने दो ट्वीट के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया और कहा कि वह उनका विचार था और वह उस पर कायम हैं। प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अपने विचारों को व्यक्त करने पर सशर्त अथवा बिना किसी शर्त माफी मांगना ठीक नहीं होगा। प्रशांत भूषण ने कहा कि निष्ठाहीन माफी मांगना मेरे अन्तःकरण की और एक संस्था की अवमानना के समान होगा।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस 14 अगस्त को भूषण को दो ट्वीट के माध्यम से न्यायपालिका के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का दोषी ठहराया था, हालांकि बाद में ट्विटर ने उन्हें हटा दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह आपराधिक अवमानना के लिए दोषी ठहराए जाने की सजा के खिलाफ उनकी समीक्षा याचिका पर फैसला सुनाने के लिए भूषण की याचिका का इंतजार करने को लेकर उत्सुक नहीं है। पीठ ने कहा कि सजा सुनाने के बाद ही फैसला पूरा होगा।

सुनवाई के दौरान भूषण ने महात्मा गांधी की पंक्तियों का उदाहरण देते हुए कहा कि वह दो ट्वीट्स के लिए माफी नहीं मांगेंगे और उन्हें जो सजा दी जाएगी उसे खुशी से स्वीकार करेंगे। भूषण ने कहा "कोर्ट जिसे अपराध मान रहा है, मैं उसे अपना सच्चा कर्तव्य मानता हूं, उसके लिए किसी भी तरह का दंड देना चाहें, तो दे सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत