1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने किया शिरडी हवाईअड्डे का उद्घाटन

जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने किया शिरडी हवाईअड्डे का उद्घाटन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 01, 2017 12:40 pm IST,  Updated : Oct 01, 2017 12:40 pm IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को अहमदनगर में शानदार नए शिरडी हवाईअड्डे का उद्घाटन किया और यहां से मुंबई जाने वाली अलायंस एयर की पहली व्यावसायिक उड़ान सेवा का भी शुभारंभ किया।

President ramnath kovind inaugurates Shirdi airport on his...- India TV Hindi
President ramnath kovind inaugurates Shirdi airport on his birthday

अहदमनगर: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को अहमदनगर में शानदार नए शिरडी हवाईअड्डे का उद्घाटन किया और यहां से मुंबई जाने वाली अलायंस एयर की पहली व्यावसायिक उड़ान सेवा का भी शुभारंभ किया। हवाईअड्डे के उद्घाटन के साथ ही श्री साईंबाबा समाधि के सौ वर्ष पूरा होने के मौके पर सालभर होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इसके लिए यहां दुनियाभर से 1.1 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। (सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म स्थान से आज गुजरात गौरव यात्रा शुरू करेंगे अमित शाह)

पश्चिमी महाराष्ट्र का यह छोटा सा कस्बा साईंबाबा के समाधि मंदिर के लिए विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जिनकी सभी समुदाय पूजा करते हैं। डीजीसीए ने यहां शुरुआत में सिर्फ दिन के समय विमानों की आवाजाही को मंजूरी दी है। इस नए हवाईअड्डे से मुंबई और शिरडी के बीच यात्रा का समय छह घंटे से घटकर लगभग मात्र 45 मिनट रह जाएगा।

हवाईअड्डे के उद्घाटन के मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विपक्ष के नेता राधाकृष्णा विखे-पाटिल, एमएडीसी के उपाध्यक्ष और एमडी सुरेश ककाणी और केंद्र एवं राज्य के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत