1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, देखिए तस्वीरें

श्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, देखिए तस्वीरें

 Published : Jul 27, 2021 07:37 pm IST,  Updated : Jul 27, 2021 07:37 pm IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सेना के अधिकारियों और सैनिकों से मुलाकात की।

श्रीनगर में सैनिकों...- India TV Hindi
श्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

श्रीनगर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सेना के अधिकारियों और सैनिकों से मुलाकात की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के बीबी कैंट में सेना के अधिकारियों के साथ बीतचीत की। 

श्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Image Source : INDIATVश्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

अधिकारियों ने उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में किए गए बड़े ऑपरेशन्स, सेना द्वारा हाल के दिनों में की गई एक्टिविटीज, नागरिकों से जुड़े कार्यक्रम में उपलब्धियों और कम्युनिटी इंगेजमेंट की जानकारी दी। वह काफी देर सेना के बीच रहे।

श्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Image Source : INDIATVश्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से इस संबंध में ट्वीट भी किया गया। ट्वीट में बताया गया कि राष्ट्रपति कोविंद ने श्रीनगर में 15 कोर के मुख्यालय का दौरा किया। 

श्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Image Source : INDIATVश्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया कि राष्ट्रपति ने सैनिकों के साथ बातचीत की और शांति बनाए रखने, आतंकवादियों से लड़ने तथा सीमाओं की सुरक्षा के लिए उनकी सराहना की। 

श्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Image Source : INDIATVश्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

ट्वीट में बताया गया कि उन्होंने (राष्ट्रपति ने) सशस्त्र बलों में विभिन्न क्षमताओं में राष्ट्र की सेवा करने के लिए महिला अधिकारियों की सराहना की।

श्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Image Source : INDIATVश्रीनगर में सैनिकों से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत