1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत, RR अस्पताल के डॉक्टर्स ने की सेहत की जांच

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत, RR अस्पताल के डॉक्टर्स ने की सेहत की जांच

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Mar 26, 2021 01:35 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 02:17 pm IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद दिल्ली में स्थित सेना के आरआर अस्पताल का दौरा किया। उनका रूटीन चेकअप चल रहा है और डॉक्टर्स की निगरानी में है।

राष्ट्रपति रामनाथ...- India TV Hindi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत, RR अस्पताल के डॉक्टर्स ने की सेहत की जांच Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद यहां सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अस्पताल ने बताया कि उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, ‘‘भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।’’

वहीं, आपको बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद ने इस महीने की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का टीका भी लगवा लिया है। राष्ट्रपति ने आरआर अस्पताल में जाकर वैक्सीन का टीका लगवाया था। 60 वर्ष से ऊपर की आयु और 45 वर्ष से ऊपर की आयु के ऐसे लोग जिन्हें ऐसी बीमारियां हैं जो कोरोना को लेकर घातक हो सकती हैं, के लिए टीकाकरण की शुरुआत पहली मार्च से हो चुकी है और उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी भी टीका लगवा चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत