1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदी दिवस पर कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्कृष्ट कार्यो के लिए देंगे पुरस्कार

हिंदी दिवस पर कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्कृष्ट कार्यो के लिए देंगे पुरस्कार

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2017 09:29 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 09:29 pm IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल हिन्दी दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों, मंत्रालयों, कार्यालयों के प्रमुखों को राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिये पुरस्कृत करेंगे। राजभाषा विभाग कल 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन कर रहा है जिसमें राष्ट्

ramnath kovind- India TV Hindi
ramnath kovind

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल हिन्दी दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों, मंत्रालयों, कार्यालयों के प्रमुखों को राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिये पुरस्कृत करेंगे। राजभाषा विभाग कल 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन कर रहा है जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति देश भर में स्थित विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों के प्रमुखों को राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत करेंगे। पुरस्कार विजेताओं को शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। हिंदी दिवस पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर तथा किरेन रिजीजू कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इस मौके पर राजभाषा विभाग द्वारा सी डैक के सहयोग से तैयार किए गए लर्निंग इंडियन लैंग्वेज विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लीला के मोबाइल एप का लोकार्पण भी किया जायेगा। इस ऐप से देश भर में विभिन्न भाषाओं के माध्यम से जन सामान्य को हिंदी सीखने में सुविधा और सरलता होगी तथा हिंदी भाषा को समझाना, सीखना तथा कार्य करना संभव हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि हिंदी भाषा के देशव्यापी प्रसार और स्वीकार्यता को देखते हुए 14 सितंबर, 1949 को इसे देश की राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इस दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत