1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2020 07:48 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 07:48 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : PTI

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार प्रस्तावित एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे को जोड़ेगा। इसकी घोषणा 2018 में की गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही है जो चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन जिलों को जोड़ेगा। 

यह एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड क्षेत्र को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेस वे के जरिए राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री चित्रकूट से इस दिन देश भर में 10,000 किसान उत्पादन संगठनों (एफपीओ) की भी शुरुआत करेंगे। यह एफपीओ किसानों को कृषि से जुड़ी समस्याओं दूर करने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री इलाहाबाद में वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत और दिव्यांग नागरिकों को एडीआईपी योजना के तहत उपकरण देंगे।

बयान में कहा गया है कि लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए यह देश का सबसे बड़ा वितरण शिविर है। इसमें करीब 56,000 सहायता उपकरण और जरूरी उपकरण 26,000 से ज्यादा लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे। इसकी कीमत 19 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत