1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विज्ञान भवन में बोले PM मोदी, 'अभी-अभी एक पायलट प्रोजेक्ट पुरा हुआ, अब ‘रियल’ करना है'

विज्ञान भवन में बोले PM मोदी, 'अभी-अभी एक पायलट प्रोजेक्ट पुरा हुआ, अब ‘रियल’ करना है'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 08:16 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल ही में एक ‘पायलट प्रोजेक्ट’ पूरा हुआ है, जो एक तरह का अभ्यास था और अब ‘रियल’ (वास्तविक) होगा। प्रधानमंत्री के इस बयान को पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को भारतीय वायु सेना द्वारा निशाना बनाए जाने के संदर्भ में देखा जा रहा है।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल ही में एक ‘पायलट प्रोजेक्ट’ पूरा हुआ है, जो एक तरह का अभ्यास था और अब ‘रियल’ (वास्तविक)  होगा। प्रधानमंत्री के इस बयान को पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को भारतीय वायु सेना द्वारा निशाना बनाए जाने के संदर्भ में देखा जा रहा है।

वैज्ञानिकों को पुरस्कार प्रदान करने से जुड़े एक समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आप प्रयोगशाला में जिंदगी गुजारने वाले लोग हैं। आपके यहां पहले पायलट परियोजना करने की परंपरा होती है। इसे बाद में उन्नत या विस्तृत (स्केल अप) किया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि अभी अभी एक पायलट प्रोजेक्ट हुआ है । अब ‘रियल’ (वास्तविक) करना है। पहले वाला तो ‘प्रैक्टिस’ (अभ्यास) था।’’ इस पर सभागार में मौजूद लोगों ने तालियों से इसका स्वागत किया।

मोदी ने कहा, ‘‘और रियल यह है कि हमें आज पुरस्कार विजेताओं का खड़े होकर अभिभावदन करना है। हम खड़े होकर अभिवादन (स्टैंडिग ओवेशन) करेंगे। ’’ बाद में प्रधानमंत्री के इस बयान को सत्तारूढ़ भाजपा ने ट्वीट भी किया।

देखें वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत