1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गांधी जयंती पर जुटेंगे दुनिया भर के भारतीय वैज्ञानिक, PM मोदी करेंगे ‘वैभव’ का उद्घाटन

गांधी जयंती पर जुटेंगे दुनिया भर के भारतीय वैज्ञानिक, PM मोदी करेंगे ‘वैभव’ का उद्घाटन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2020 07:08 am IST,  Updated : Oct 02, 2020 07:08 am IST

गांधी जयंती 2 अक्टूबर के मौके पर आज दुनिया भर के भारतीय वैज्ञानिक और रिसर्चर एक वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली। गांधी जयंती 2 अक्टूबर के मौके पर आज दुनिया भर के भारतीय वैज्ञानिक और रिसर्चर एक वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन का नाम वैभव रखा गया है। शुक्रवार शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वैभव सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन वैश्विक और प्रवासी भारतीय अनुसंधानकर्ताओं और शिक्षाविदों को एक मंच प्रदान करता है।

इस सम्मेलन में 55 देशों के भारतीय मूल के 3,000 से अधिक वैज्ञानिक-शिक्षाविद और 10 हजार से अधिक प्रवासी वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय मूल के दिग्गजों को एक मंच पर लाना है जो दुनिया भर की अकादमिक और शोध संस्थाओं से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दो से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

इस सम्मेलन के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘कल के वैभव शिखर सम्मेलन में भाग लेने को उत्सुक हूं। यह सम्मेलन भारतीय मूल के वैश्विक वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को साथ लाता है। दो अक्टूबर की शाम 6:30 बजे आप भी जुड़िए।’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत