1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकारी बंगला छोड़ गुरुग्राम के घर में शिफ्ट होगी प्रियंका गांधी

सरकारी बंगला छोड़ गुरुग्राम के घर में शिफ्ट होगी प्रियंका गांधी

 Reported By: IANS
 Published : Jul 25, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 05:30 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के गुरुग्राम के अरालिया आवासीय परिसर के एक पेंटहाउस में शिफ्ट होने की संभावना है।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi Image Source : FILE PHOTO

गुरुग्राम: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के गुरुग्राम के अरालिया आवासीय परिसर के एक पेंटहाउस में शिफ्ट होने की संभावना है। वह पेंटहाउस गईं और वहां रात भी बिताई। सूत्रों ने कहा कि वह लुटियंस दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद यहां रहने आ सकती हैं। प्रियंका शुक्रवार रात को गोल्फ कोर्स रोड में सेक्टर-43 स्थित अपने पेंटहाउस में रुकीं। यह संपत्ति उनके पति व व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के पास है।

गुरुग्राम पुलिस प्रियंका के काफिले के साथ दिल्ली-गुरुग्राम सीमा से इस परिसर तक रही। उनका काफिला शुक्रवार रात 8.55 बजे आवास परिसर पहुंचा। वह शनिवार सुबह वापस दिल्ली चली गईं। गुरुग्राम पुलिस ने इस परिसर के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक पुलिस टीम तैनात किया।

उन्होंने लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला खाली कर दिया है। अब उन्होंने उसी क्षेत्र में एक घर चुना है, लेकिन उसमें इस समय मरम्मत का काम चल रहा है, जिस कारण उन्हें कुछ समय के लिए गुरुग्राम में परिवार के साथ रहना पड़ सकता है।

सूत्रों ने कहा है कि मरम्मत कार्य में दो से तीन महीने लग सकते हैं। इसलिए, वह उस अवधि के लिए यहां रह सकती हैं। वर्तमान में प्रियंका गांधी को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। उनके आने से पहले उनके सुरक्षा प्रभारी ने परिसर और उसके आसपास निरीक्षण किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत