1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेएनयू हिंसा: पुणे, अलीगढ़ से लेकर कोलकाता तक सड़कों पर उतरे छात्र, गेटवे ऑफ इंडिया पर रात भर प्रदर्शन

जेएनयू हिंसा: पुणे, अलीगढ़ से लेकर कोलकाता तक सड़कों पर उतरे छात्र, गेटवे ऑफ इंडिया पर रात भर प्रदर्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2020 07:49 am IST,  Updated : Jan 06, 2020 07:49 am IST

जेएनयू स्टूडेंट्स को समर्थन देने के लिए देश की अलग अलग यूनिवर्सिटीज में रात भर विरोध प्रदर्शन होता रहा।

JNU Protest- India TV Hindi
JNU Protest

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा के बाद देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। जेएनयू स्टूडेंट्स को समर्थन देने के लिए देश की अलग अलग यूनिवर्सिटीज में रात भर विरोध प्रदर्शन होता रहा। शाम को हुए इस बवाल के बाद दिल्ली में जेएनयू, एम्‍स, पुलिस मुख्‍यालय के बाहर रातभर प्रदर्शन हुआ। इसके अलावा मुंबई समेत देश के कई हिस्‍सों में बड़ी संख्‍या में लोग जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। 

पुणे की FTII में छात्रों ने प्रदर्सन और नारेबाजी की। यहां मशाल जुलूस भी निकला। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कैंडल मार्च निकला। एएमयू के छात्रों ने ABVP मुर्दाबाद के साथ दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। कोलकाता की जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र भी सड़कों पर उतरे और देर रात तक प्रदर्शन करते रहे। IIT मुंबई के छात्रों ने मौन जुलूस निकाला और बैनरों के जरिए अपना संदेश दिया। 

जेएनयू के समर्थन में मुंबई के भी छात्र आ गए और उन्‍होंने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने कैंडल लेकर प्रदर्शन किया। एएमयू में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे। उन्होंने चुप्पी साधकर अपना विरोध जताया। लोगों ने पोस्टर बैनर और तिरंगा फहराकर शांति से अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं सोमवार सुबह भी कई लोग गेटवे आफ इंडिया पर जुटे रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत