1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pulwama Attack: NIA को CCTV फुटेज में दिखाई दी हमले में शामिल ईको कार, फरार मालिक की हुई पहचान:सूत्र

Pulwama Attack: NIA को CCTV फुटेज में दिखाई दी हमले में शामिल ईको कार, फरार मालिक की हुई पहचान:सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2019 09:45 am IST,  Updated : Feb 25, 2019 09:45 am IST

14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकवादी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अहम सबूत मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक एनआईए को पुलवामा हमले के दिन की सीसीटीवी फुटेज हासिल हुई है।

Pulwama Attack- India TV Hindi
Pulwama Attack

14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकवादी हमले की जांच कर रही राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अहम सबूत मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक एनआईए को पुलवामा हमले के दिन की सीसीटीवी फुटेज हासिल हुई है। इस सीसीटीवी फुटेज में सीआरपीएफ कॉन्‍वॉय में शामिल हुई ईको कार दिखाई दी है। जिसमें हमलावर आदिल कार चलाता दिख रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक एनआईए को प्राप्‍त सीसीटीवी फुटेज नेशनल हाइवे पर लगा हुआ था। जिसमें घटनास्‍थल से थोड़ी दूरी की फुटेज प्राप्‍त हुई हैं। इसमें एक ईको कार दिखाई दे रही है। यही ईको कार सीआरपीएफ के कॉन्‍वॉय में शामिल हुई थी। वीडियो में फ़िदायीन हमलावर आदिल को कार चलाते देखा गया है। विडियो फुटेज के आधार पर एनआईए ने कार मालिक की पहचान कर ली है। लेकिन कार का मालिक हमले के दिन से फरार है। 

एनआईए को शक हमले में इस्तेमाल इको कार 2010-11 मॉडल की हो सकती है जिसे दोबारा पेंट किया गया था। पुलवामा हमले की जगह एनआईए टीम को एक कैन मिला जिसमे करीब 30 किलोग्राम आरडीएक्स रखा गया था। इको कार के शॉक ऑब्जर्वर भी मिले जिससे कर किस साल में बनी इसका पता चल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत