1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा: सेब के बाग में धमाका, CRPF जवान घायल

पुलवामा: सेब के बाग में धमाका, CRPF जवान घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 08:29 am IST,  Updated : Jul 05, 2020 09:32 am IST

पुलवामा में सेव के बाग में आतंकी हमला हुआ। यहां आतंकियों ने ब्लास्ट किया है, जिसमें CRPF का एक जवान घायल हुआ है।

मौके पर सुरक्षाबल तैनात- India TV Hindi
मौके पर सुरक्षाबल तैनात (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI (FILE)

पुलवामा: पुलवामा में सड़क किनारे सेब के बाग में आतंकी हमला हुआ है। यहां आतंकियों ने ब्लास्ट किया है, जिसमें CRPF का एक जवान घायल हुआ है। फिलहाल, मौके पर सुरक्षाबल तैनात हैं और कार्रवाई कर रहे हैं। CRPF ने बताया कि पुलवामा के गंगो इलाके में आतंकियों ने IED ब्लास्ट किया है। इसमें एक जवान घायल हुआ है।

CRPF ने कहा कि यह संदेह है कि हमला सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाने के लिए किया गया था। फिलहाल, घटना वाले इलाके को सील कर दिया गया है। यहां तलाशी अभियान चल रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक यह विस्फोट पुलवामा के गंगू इलाके में आज सुबह तब हुआ जब सुरक्षा बल उस इलाके से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने विस्फोट के बाद हवा में गोलियां चलाई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे पता लगा रहे हैं कि विस्फोट किस तरह का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत