1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे में दीवार गिरने से भीषण हादसा, हादसे में 6 मज़दूरों की मौत

पुणे में दीवार गिरने से भीषण हादसा, हादसे में 6 मज़दूरों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2019 06:54 am IST,  Updated : Jul 02, 2019 06:54 am IST

महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर भीषण हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने से 6 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि दो मज़दूर बुरी तरह घायल हुए हैं।

पुणे में दीवार गिरने से भीषण हादसा, हादसे में 6 मज़दूरों की मौत- India TV Hindi
पुणे में दीवार गिरने से भीषण हादसा, हादसे में 6 मज़दूरों की मौत

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर भीषण हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने से 6 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि दो मज़दूर बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। ये हादसा पुणे के सिंहगड इंस्टीट्यूट के नज़दीक दीवार गिरने से हुआ।

Related Stories

दरअसल दीवार मज़दूरों की झुग्गियों पर गिर गई जिसमें दबकर 4 मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो मज़दूरों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि अभी भी कुछ मज़दूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है लिहाज़ा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

फायर ब्रिगेड की टीम ऑपरेशन में जुटी है। साथ ही कुछ देर में एनडीआरएफ की टीम के भी मौके पर पहुंचने की संभावना है।

कल रात से चल रही भीषण बारिश के कारण दीवार गिरने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि अभी तीन दिनों पहले भी पुणे में दीवार गिर गई थी जिसमें कई कारों को नुकसान पहुंचा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत