1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को हुआ कोरोना, राहुल गांधी के साथ मंच किया था साझा

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को हुआ कोरोना, राहुल गांधी के साथ मंच किया था साझा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2020 10:41 am IST,  Updated : Oct 08, 2020 10:44 am IST

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को करोना वायरस संक्रमण हो गया है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, बलबीर सिंह सिद्धू होम क्वारंटाइन हो गए हैं।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को हुआ कोरोना, राहुल गांधी के साथ मंच किया था साझा- India TV Hindi
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को हुआ कोरोना, राहुल गांधी के साथ मंच किया था साझा Image Source : SOCIAL MEDIA

चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को करोना वायरस संक्रमण हो गया है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, बलबीर सिंह सिद्धू होम क्वारंटाइन हो गए हैं। हालांकि, अभी हाल ही में उन्होंने 4 अक्टूबर को पंजाब के मोगा में हुई ट्रैक्टर रैली में शिरकत की थी। यहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मंच भी साझा किया था।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। इस दौरान तीन दिनों तक राहुल गांधी ने राज्य में कई 'ट्रैक्टर रैलियों' का नेतृत्व किया। इन्हीं रैलियों के दौरान बलबीर सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया। इसके अलावा और भी कई नेता उनके करीबी संपर्क में आए।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के बारे में जानकारी देते हुए मोहाली के सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने बताया कि सिद्धू को हल्का बुखार और गले में खराश है। उन्होंने बताया कि बलबीर सिंह सिद्धू की हालत स्थिर है। फिलहाल वह घर में क्वारंटाइन हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग मंत्री के संपर्क में आए हैं, उन सभी की जांच की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, बलबीर सिंह सिद्धू को मंगलवार की सुबह बुखार की शिकायत हुई थी। तभी उन्होंने अपना कोरोना टैस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनके पॉजिटिव आने के बाद अब हो सकता है कि राहुल गांधी सहित कांग्रेस की लीडरशिप के कई नेताओं को भी अपना टेस्ट कराना पड़े। क्योंकि, ट्रैक्टर रैली में वह कई नेताओं से मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत