1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब के 8 जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू, बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार का कदम

पंजाब के 8 जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू, बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार का कदम

 Reported By: Puneet Bhardwaj
 Published : Mar 12, 2021 02:11 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 02:58 pm IST

पंजाब के जिन 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू है उनके नाम पटियाला ,जालंधर ,कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर, लुधियाना, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब हैं। इन सभी जिलों में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

Punjab imposed Night curfew patiala jalandhar kapoorthala nawanshahr hoshiarpur ludhiana mohali fate- India TV Hindi
पंजाब में कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से राज्य सरकार को एक बार फिर से पाबंदियां लगानी बड़ रही है, राज्य सरकार ने कुछ और जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है और अब राज्य में कुल 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू हो चुका है। पंजाब में कुल 22 जिले हैं और 8 जिले कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित चल रहे हैं जिस वजह से राज्य सरकार ने कोरोना से ज्यादा प्रभावित हो रहे जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है। 

पंजाब के जिन 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू है उनके नाम पटियाला ,जालंधर ,कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर, लुधियाना, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब हैं। इन सभी जिलों में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 

पंजाब में हाल के दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, 31 जनवरी को पंजाब में सिर्फ 2128 एक्टिव कोरोना मामले बचे ते और 10 मार्च को एक्टिव कोरोना मामलों का आंकड़ा 9402 तक पहुंच चुका है। 10 मार्च को पंजाब में एक ही दिन के अंदर 1422 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और उस दिन 17 लोगों की कोरोना की वजह से जान भी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत