मुजफ्फरपुर: बिहार के समस्तीपुर रेलखंड के सिलौत स्टेशन में पूर्वांचल एक्सप्रेस स्पेशल दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गईं। यह दुर्घटना ट्रेन चालक की सूझ-बूझ से टली। जानकारी के अनुसार 5048 पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन जो मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर जा रही थी। सिलौत स्टेशन के समीप गुमटी नंबर 90 बी के पास ट्रेन से अचानक तेज आवाज आने लगी लेकिन गेट मैन के तत्परता और ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इसी क्रम में ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई जिससे कि स्टेशन पर ट्रेन को झंडा दिखा रहे मानियारी गुमटी मैन प्रेम कुमार भी जख्मी हो गये है। ट्रैन को रोक दिया गया है। एक AC2 और एक स्लीपर डब्बा पटरी से उतरा है लेकिन किसी को चोट नहीं आयी है। इस दौरान ट्रेन की स्पीड कम थी।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- पूर्वांचल एक्सप्रेस स्पेशल दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची, ट्रेन चालक की सूझ-बूझ से टली दुर्घटना
पूर्वांचल एक्सप्रेस स्पेशल दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची, ट्रेन चालक की सूझ-बूझ से टली दुर्घटना
समस्तीपुर रेलखंड के सिलौत स्टेशन में पूर्वांचल एक्सप्रेस स्पेशल दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गईं। यह दुर्घटना ट्रेन चालक की सूझ-बूझ से टली।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement