बिजनौर: यूपी के बिजनौर में एक अरबपति उद्योगपति की बीवी ट्रैक्टर पर सवार होकर, कमर में पिस्तौल लेकर अपनी जमीन का कब्ज़ा लेने के लिये जमकर बवाल मचाया। ये सारी घटना ज़िले के डीएम के घर के सामने की है। ममता अग्रवाल नाम की ये महिला ज़मीन पर अपना हक जताने के लिए ट्रैक्टर को प्लॉट पर दौड़ाती रही।
ये महिला स्टील कारोबार से जुडे नामी उद्योगपति राजकमल अग्रवाल की पत्नी है। ममता के सिर 100 करोड़ की एक विवादित जमीन पर कब्जा जमाने का फितूर ऐसा चढ़ा कि उसने कई लोगों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। मौके पर जब पुलिस वाले पहुंचे..तो दौलत के नशे में चूर ममता ने उनपर भी धौंस जमाने की कोशिश की।
