औरंगाबाद: राधे मां पर लगे अश्लीलता फैलाने के आरोप के बाद वे पहली बार महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नजर आईं। राधे मां जब होटल से निकली तो गाड़ी तक पहुंचने के बीच काफी तमाशा हुआ। आसपास भक्तों की भीड़ लगी थी।
इसके बाद राधे मां ने पहली बार अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर जवाब दिया। ये खबर फैल गई थी कि राधे मां अब विदेश भागने की फिराक में हैं इसलिए पुलिस भी सतर्क हो गई थी लेकिन शुक्रवार को अचानक राधे मां औरंगाबाद में सामने आ गई।
औरंगाबाद में पूछताछ करने पहुंची पुलिस ने बताया कि राधे मां नांदेड़ में एक जागरण जा रही हैं। इसलिए पुलिस पूछताछ करके निकल गई।