1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए 5 राफेल विमान, बुधवार को पहुंचेंगे अंबाला

फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए 5 राफेल विमान, बुधवार को पहुंचेंगे अंबाला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2020 03:46 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 03:46 pm IST

भारत को यह लड़ाकू विमान ऐसे समय में मिले हैं, जब उसका पूर्वी लद्दाख में सीमा के मुद्दे पर चीन के साथ गतिरोध चल रहा है। 

Rafale planes to arrive at Ambala in Wednesday । फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए 5 राफेल विमान, बुधव- India TV Hindi
फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए 5 राफेल विमान, बुधवार को पहुंचेंगे अंबाला Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप के पांच विमान सोमवार को फ्रांस से भारत के लिये रवाना हो गए हैं। इन विमानों के बुधवार 29 जुलाई को अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है। इन पांच विमानों में  से 3 single-seater and 2 twin-seater एयर क्राफ्ट हैं।

भारत ने वायुसेना के लिए 36 राफेल विमान खरीदने के लिये चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था। वायुसेना के बेड़े में राफेल के शामिल होने से उसकी युद्ध क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की उम्मीद है।

भारत को यह लड़ाकू विमान ऐसे समय में मिले हैं, जब उसका पूर्वी लद्दाख में सीमा के मुद्दे पर चीन के साथ गतिरोध चल रहा है। फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने विमानों के फ्रांस से उड़ान भरने से पहले भारतीय वायुसेना के पायलटों से बातचीत की।

पेरिस में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ''यात्रा मंगलमय हो: फ्रांस में भारतीय राजदूत ने राफेल के भारतीय पायलटों से बातचीत कर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्हें सुरक्षित भारत पहुंचने के लिये शुभकामनाएं भी दीं।''

इन पांच राफेल लड़ाकू विमानों को बुधवार दोपहर वायुसेना में शामिल किये जाने की उम्मीद है। हालांकि, वायुसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन्हें बल में शामिल करने को लेकर औपचारिक समारोह का आयोजन अगस्त के मध्य में किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत