1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विराट कोहली को राहुल गांधी की सलाह, कहा- 'नफरत से भरे हैं ये लोग, कोई प्यार नहीं देता, इन्हें माफ कर दो'

विराट कोहली को राहुल गांधी की सलाह, कहा- 'नफरत से भरे हैं ये लोग, कोई प्यार नहीं देता, इन्हें माफ कर दो'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2021 05:07 pm IST,  Updated : Nov 02, 2021 05:19 pm IST

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, "प्रिय विराट, ये लोग नफरत से भरे हुए हैं क्योंकि कोई उन्हें प्यार नहीं देता। उन्हें माफ़ कर दो। टीम की रक्षा करिए।"

विराट कोहली को राहुल गांधी की सलाह, कहा- 'नफरत से भरे हैं ये लोग, कोई प्यार नहीं देता, इन्हें माफ कर- India TV Hindi
विराट कोहली को राहुल गांधी की सलाह, कहा- 'नफरत से भरे हैं ये लोग, कोई प्यार नहीं देता, इन्हें माफ कर दो' Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विराट कोहली के समर्थन में ट्वीट किया है। दरअसल, टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर विराट कोहली को ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बाद अब राहुल गांधी ने ट्वीट किया और विराट कोहली को सलाह दी कि वह ऐसे लोगों को माफ कर दें।

राहुल गांधी का कहना है कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन्हें सिर्फ नफरत ही आती है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, "प्रिय विराट, ये लोग नफरत से भरे हुए हैं क्योंकि कोई उन्हें प्यार नहीं देता। उन्हें माफ़ कर दो। टीम की रक्षा करिए।"

बता दें कि टी-20 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन अभी तक बहुत खराब रहा है। टी-20 विश्व कप 2021 में भारत ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और फिर दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला, इसमें भारत को 8 विकेट से हार मिली।

इन दोनों ही हार को लेकर लोग विराट कोहली की ट्रोल कर रहे हैं। इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी ट्रोल किया गया था। तब विराट कोहली ने मोहम्मद शमी का बचाव किया था। लेकिन, न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद विराट कोहली पूरी तरह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत