1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी ने नागरिकता कानून का ‘शांतिपूर्ण विरोध’ करने वालों को दिया समर्थन

राहुल गांधी ने नागरिकता कानून का ‘शांतिपूर्ण विरोध’ करने वालों को दिया समर्थन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2019 11:44 am IST,  Updated : Dec 16, 2019 11:44 am IST

राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन एक्ट और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लोगों के ध्रुविकरण का हथियार बताया है

Rahul Gandhi supports those protesting peacefully against the CAB & NRC- India TV Hindi
Rahul Gandhi supports those protesting peacefully against the CAB & NRC Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और लखनऊ के नदवा कॉलेज में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस नेता राहुल गाधी ने अपना समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने एक ट्वींट संदेश में कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ जो भी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं वह उनके साथ खड़े हैं। राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन एक्ट और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लोगों के ध्रुविकरण का हथियार बताया है।

अपने ट्वीट संदेश में राहुल गांधी ने लिखा, ‘‘नागरिकता संशोधन एक्ट और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर भारत में फासीवादियों द्वारा जनता का ध्रुविकरण करने के लिए पैदा किए गए हथियार हैं। इन गंदे हथियारों से पड़ने का सबसे अच्छा तरीका शांतिपूर्ण और अहिंसक सत्याग्रह है। मैं उन सभी लोगों के साथ कंधा मिलकर खड़ा हूं जो नागरिकता संशोधन एक्ट और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं।’’  

हालांकि दिल्ली जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय और लखनऊ के नवदा कॉलेज में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका है। जामिया मिलिया इस्लामिया में कई जगहों पर पुलिस और छात्रों की झड़प की खबरें आ रही हैं। उधर लखनऊ के नवदा कॉलेज में कॉलेज परिसर के अंदर से छात्र पुलिस पर पथराव करते हुए नजर आए। दिल्ली और लखनऊ में छात्र नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत