नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली के लाल किले में रामलीला देखते देखा गया। राहुल गांधी को दुर्गा पूजा का लुत्फ उठाते CCTV तस्वीर में देखा गया। यहाँ राहुल ने पुरानी दिल्ली की चाट, आइस-क्रीम और पाव-भाजी का ज़ायका लिया और लोगों के साथ खिंचवाई तस्वीर।
श्री धार्मिक रामलीला में लालाराम श्रीकृष्ण गुप्ता केटरर्स के खाने के पण्डाल में घुसते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया। श्री कृष्ण गुप्ता, कैटरर, ने बताया कि, राहुल जी हर साल आते हैं। उन्होंने पाव-भाजी, आलू की चाट, पनीर मटर टिक्की, केसर-पिस्ता कुल्फी और आइस-क्रीम एन्जॉय किया। वो पौना घंटा तक हमारे पंडाल में रहे।
राहुल ने वहां मौजूद लोगों से भी खूब बातचीत की और लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाए। राहुल गांधी हर साल बिना किसी को बताए, अचानक आते हैं, इनके सुरक्षाकर्मी भी बाहर ही रुकते हैं और आम लोगों के साथ में ही अपने मनपसंद खाने का मज़ा लेते हैं।
अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें...