1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे का सामान चुराने वाला गैंग चढ़ा आरपीएफ के हत्थे, कुल 17 लोग गिरफ्तार

रेलवे का सामान चुराने वाला गैंग चढ़ा आरपीएफ के हत्थे, कुल 17 लोग गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 04:12 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 04:12 pm IST

मध्य रेल आरपीएफ इंटेलिजेंस विंग और कुर्ला आरपीएफ कर्मियों ने मिलकर रिकॉर्ड समय में रेलवे सामग्री की एक बड़ी चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। 

Railway police force arrests 17 for stealing in trains- India TV Hindi
Railway police force arrests 17 for stealing in trains Image Source : INDIA TV

मुंबई। मध्य रेल आरपीएफ इंटेलिजेंस विंग और कुर्ला आरपीएफ कर्मियों ने मिलकर रिकॉर्ड समय में रेलवे सामग्री की एक बड़ी चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। रेलवे पुलिस ने 17 व्यक्तियों को 34 मीट्रिक टन वजनी ओएचई सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ द्वारा पकड़ी गई इस सामग्री की कीमत 25.6 लाख रुपए आंकी जा रही है। 

इंटेलिजेंस विंग से प्राप्त जानकारी के आधार पर इंस्पेक्टर आरपीएफ, कुर्ला ने इलाके में छापेमारी की और 17 व्यक्तियों को एक ट्रक, एक स्कूटी, 15 ऑक्सीजन सिलेंडर, 5 वाणिज्य गैस सिलेंडर और 9 गैस कटर के साथ सामग्री बरामद की। यह भी पता चला कि एक ट्रक सामग्री पहले ही बाहर हो चुकी है।

Railway police force arrests 17 for stealing in trains
Image Source : INDIA TVRailway police force arrests 17 for stealing in trains

ट्रक का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया था और 12 घंटे के भीतर ही बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि, ओएचई सामग्री कुर्ला में ओएचई की स्थापना के लिए खरीदी गई थी और डीजल शेड, कुर्ला के पास पड़ी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत